लोकप्रिय पोस्ट

07 October 2021

क्रिया किसे कहते है । kriya kise kahate he | क्रिया के प्रकार | what is definition of verb in Hindi by kids Learning Zone

  Kids Learning Zone ( किड्स लर्निंग ज़ोन )

                   क्रिया  (Verb)
क्रिया (Verb) :- जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना पाया जाए उसे क्रिया कहते है । 
जैसे :- पढ़ना, खाना, चलना और हँसना इत्यादि ।
  
क्रिया के भेद :-क्रिया के दो भेद होते है ।  
1. सकर्मक क्रिया 
2. अकर्मक क्रिया 

1. सकर्मक क्रिया :- ऐसी क्रिया जिसके कार्य का फल सीधे कर्म पर पड़ता हो, उसे सकर्मक क्रिया कहते है।

जैसे :- (क) रकुल पढ़ता है। 
           (ख) मीनल पानी पीती है  

इन वाक्यों मे 'पढ़ता है' तथा 'पीती है' क्रियाएं है। यहाँ क्रिया का फल सीधा 'पढ़ाई' और 'पानी' अर्थात कर्म पर पड़ रहा है अतः ये सकर्मक क्रियाएं है।  

2. अकर्मक क्रिया :- ऐसी क्रिया जिसके कार्य का फल कर्ता पर पड़े अर्थात जिस क्रिया के साथ कर्म ना आए,  उसे अकर्मक क्रिया कहते है। 
जैसे :- 
       (क) मोहन सो रहा है। 
       (ख) सुनीता हँसती है। 

इन वाक्यों मे 'सो रहा है' क्रिया का फल 'मोहन' (कर्ता) पर तथा 'हँसती है' क्रिया का फल 'सुनीता' (कर्ता) पर पड़ रहा है अतः ये अकर्मक क्रियाएँ है।      

सकर्मक क्रिया के भेद :- सकर्मक क्रिया दो प्रकार की होती है:

(क) जिनमे केवल एक कर्म होता है      - एककर्मक 
(ख) जिनमे दो कर्म होते है।                  - द्विकर्मक 

जैसे - 'सुमन ने पत्र लिखा।'
इस वाक्य मे केवल एक ही कर्म है  'पत्र'। अतः 'लिख' एककर्मक क्रिया है। 

3. संयुक्त क्रिया :- जो क्रिया दो या दो से अधिक धातुओ से मिल कर बनती है, उसे संयुक्त क्रिया कहते है । 
जैसे :- (क) वर्षा होने लगी ।  
           (ख) मैं प्रतिदिन पढ़ता रहता था । 

4. सहायक क्रिया :- मुख्य क्रिया के अर्थ को स्पष्ट करने के लिए जो क्रियाएँ सहायक होती है, उन्हे सहायक  क्रिया कहते है। 
जैसे :-  (क) वह हंस पड़ा। 
            (ख) उसने अनेक शत्रुओ को मार डाला। 

5. नामधातु क्रिया :- संज्ञा विशेषण या अनुकरणवाची शब्दों से बनाई जाने वाली क्रियाएँ नामधातु क्रिया कहलाती है। 

6. प्रेरणार्थमक क्रिया :- जिस क्रिया को कर्ता खुद ना करके दूसरों को करने की प्रेरणा देता है, उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते है। 

जैसे:- (क) तुमने नौकर से कमरे मे झाड़ू लगवाई।  
          (ख) नूतन ने मुझसे पत्र लिखवाया। 

इन वाक्यों कर्ता 'तुम', 'नूतन' - स्वयं कार्य नहीं कर रहे है। बल्कि दूसरों को ( नौकर से, मुझसे ) करने की प्रेरणा दे रहे है । 

7. पूर्वकालिक क्रिया :- मुख्य क्रिया से पूर्व (पहले) आई क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया कहते है। 

जैसे :- (क) सोनू खाना खाकर सो गया। 
           (ख) रमेश चाय पीकर दफ्तर चला गया। 

इन वाक्यों में 'खाकर', 'पीकर' क्रियाएँ 'सो गया', 'चला गया', से पहले हुई हैं। अतः 'पीकर' और 'खाकर' पूर्वकालिक क्रियाएँ हैं।      

No comments:

Post a Comment