लोकप्रिय पोस्ट

17 December 2020

Domestic Animals | Name of Domestic Animals | Animals Name | Domestic Animals for kids | Pet Animals | घरेलू जानवर | पालतू जानवरों के नाम | जानवरों के नाम English | जानवरों के नाम अंग्रेजी मे | Kids Learning Zone

  Kids Learning Zone ( किड्स लर्निंग ज़ोन )

            पालतू जानवर ( Domestic Animals )
पालतू जानवर ( Domestic Animals ) : ऐसे जानवर जिन्हे इंसान अपनी जरूरत और व्यापार के लिए पालता है ऐसे जानवर इंसानों की सुरक्षा करते है और खतरनाक नहीं होते है हमारा दैनिक जीवन इन पर बहुत निर्भर है  पालतू जानवर हमारे लिए भिन्न - भिन्न प्रकार से उपयोगी होते है । आज हम इनके अंग्रेजी ( English ) नाम सीखेंगे। इनके कुछ उदाहरण इस प्रकार है  
  
यह पालतू जानवरों ( डोमेस्टिक एनिमल्स )  के अंग्रेजी नाम आप बच्चों को इस वीडियो से बड़ी आसानी से सीखा सकते है 
       

     
  
  पालतू जानवरों के अंग्रेजी नाम ( Name Of Domestic Animals In English ) :-

 1. Cow ( गाय )

गाय हमे दूध देती है हमे दूध से मक्खन, दही, घी, पनीर, मावा (खोवा) और भी अन्य दुग्ध उत्पाद मिलते है और गोबर से खाद व गोबर गैस बनती है  



     2. Dog ( कुत्ता )

कुत्ता इंसान का सबसे वफादार जानवर होता है और सबसे अच्छा मित्र भी होता  है कुत्ते को घर पर आसानी से पाला जा सकता है। यह चोरों और दुश्मनों से हमारी और घर की सुरक्षा करता हैइंसानों के साथ यह जल्दी घुल मिल जाता है  

          




                                        3. Cat ( बिल्ली )

 कुत्तों की तरह बिल्ली भी इंसानों के साथ आसानी से रखी जाने वाली जानवर हैइंसान इसे अपने मनोरंजन के लिए रखते हैघर मे अगर चूहे हो तो उन्हे बिल्ली भगा देती है यह भी कुत्तों की तरह इंसानों के साथ जल्दी घुल मिल जाती है और इंसानों की अच्छी मित्र होती है


4. Sheep ( भेड़ )

भेड़ हमारे लिए बहुत उपयोगी हैइनसे हमे दूध, मांस और ऊन मिलती है इनकी ऊन से गरम कपड़े व कम्बल इत्यादि बनाए जाते है प्राचीन  काल से ही इसे पाले जाने वाला जानवर हैइसे पालने मे ज्यादा खर्च नहीं आता है किसान इसे अपने व्यवसाय के लिए पालते है


5. Camel ( ऊंट )

ऊँट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है क्योंकि रेगिस्तानी जगहों पर पानी कम होता है और ऊँट बिना पानी के कई हफ्तों तक जींदा रह सकता है पुराने समय से इसे बोझा ढोने और सवारी करने के लिए काम मे लिया जाता है इसके पैर गद्देदार होने के कारण यह रेगिस्तान मे आसानी से चल सकता है और इसकी याददाश्त अच्छी होती है जिससे इसे लंबे रास्ते भी आसानी से याद रहते है


6. Donkey ( गधा )

प्राचीन काल मे गधा किसानों के व्यापार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है लोग इसे सवारी करने और बोझा ढोने के लिए उपयोग करते थे अभी भी ग्रामीण जगहों पर इसे पाला जाता है और इसका उपयोग किया जाता है 

7. Horse ( घोड़ा )

घोड़ा अपनी तेज गति से दोड़ने के लिए प्राचीन काल से प्रसिद्ध है पहले जब यातायात के आधुनिक संसाधन नहीं थे तब लोग घोड़े पर या घोड़ा गाड़ी ( तांगा ) मे बैठ कर एक शहर से दूसरे शहर यात्रा किया करते थे। इनका उपयोग युद्ध और शिकार के लिए भी किया जाता था आज के युग मे भी लोग घुड़सवारी करना पसंद करते है देश - विदेश मे घोड़े की दौड़ प्रतियोगिता भी होती है 



No comments:

Post a Comment