लोकप्रिय पोस्ट

26 January 2021

Name of Birds | Birds Name | Birds Name for kids | Pet Birds | पक्षी | परिंदों के नाम | पक्षियों के नाम | पक्षियों के नाम English | पक्षियों के नाम अंग्रेजी मे | Kids Learning Zone

 Kids Learning Zone ( किड्स लर्निंग ज़ोन )

                      पक्षी ( Birds )
पक्षी / परिंदे ( Birds ) : पक्षी कुदरत का अद्भुत करिश्मा है। ये हमारी प्रकृति और हमारे जीवन को इनके खूबसूरत रंगों से रंगीन व मधुर आवाज से मीठा बनाते है। यह हमारे जीवन और प्रकृति के लिए बहुत जरूरी है इसे हम इस उदाहरण से समझ सकते है यह छोटे - छोटे कीड़ों-मकोड़ों और कीट -पतंगों को खाकर हमारे पर्यावरण को साफ रखते है और फसल की भी रक्षा करते है साथ ही फलों के बीजों को खाकर जहां पीट ( मल )  करते है वहा बीज ऊग  जाता ही इस तरह ये वृक्षा रोपण का काम करते है आज हम इनके अंग्रेजी ( English ) नाम सीखेंगे। इनके कुछ उदाहरण इस प्रकार है 
  
ये पक्षी / परिंदों ( बर्ड्स )  के अंग्रेजी नाम आप बच्चों को इस वीडियो से बड़ी आसानी से सीखा सकते है 
       


 पक्षी / परिंदों के अंग्रेजी नाम ( Birds Name In English ) :-

 1. Parrot ( तोता )
   
तोता बहुत सुंदर पक्षी है
। तोते पूरे विश्व मे लगभग सभी जगह पाए जाते है। यह एक बुद्धिमान पक्षी होता है और इनमे इंसानों की तरह बात करने की क्षमता होती है । तोते की की प्रजातियाँ होती है मुख्यत यह हरे रंग का होते है परंतु जंगलों मे और कई रंगों के तोते पाए जाते है । दुनिया का सबसे बाद तोता दक्षिण अमेरिका मे पाया जाने वाला Hyacinth Macaw Parrot है । तोते सर्वाहारी होते है ये फल, बीज, पत्ते, कीड़े, मकोड़े, सब खाते है । तोता एकमात्र ऐसा पक्षी है जो खाना पैर मे पकड़ कर चोंच तक ले जाता है जैसे हम इंसान हाथ से खाना खाते है   


2. Peacock ( मोर )

 मोर बहुत ही सुंदर पक्षी है
 इसकी सुंदरता विश्व प्रसिद्ध है इसी कारण मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है । वर्षा के मौसम मे यह अपने पंख फैला कर नाचता है इसके पंख बहुत ही सुंदर होते है । मोर नीले और हरे रंग के अलावा सफेद, बंगनी व धुमैले भी होते है मुग़ल बादशाह शाहजहाँ के तख्त की रचना मोर के जैसी ही थी । मोर किसानों का अच्छा मित्र है यह खेतों मे खेतों मे कीड़े, मकोड़े, चूहे, दीमक, सांप, छिपकलियों को खा जाता है  

          
3. Vulture ( गिद्द )

गिद्ध एक बड़े आकार का पक्षी होता है। यह मांसाहारी पक्षी है । गिद्ध मुर्दा जानवरों और गंदगी को खाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने मे हमारी सहायता करता है इस प्रकार गंदगी खाकर कई बीमारियों को फैलाने से रोकता है। गिद्ध अक्सर बड़े झुंडों मे रहते है। गिद्ध की दृष्टि व सूंघने क्षमता बहुत तेज होती है परंतु 1990 से यह पक्षी लगातार विलुप्त होते जा रहे है पर्यावरण की शुद्धिकरण मे सहायक होने के कारण इनका विलुप्त होना हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है    


4. Sparrow ( गोरैया )











गोरैया चिड़िया छोटे आकार का पक्षी हैइसकी मधुर आवाज मन लुभाने वाली होती हैयह पक्षी पूरे भारत वर्ष मे सभी जगह पाया जाता है प्रायःग्रामीण क्षेत्रों मे ज्यादा पाया जाता हैग्रामीण क्षेत्रों मे इन्हे रहने को अच्छी जगह और शुद्ध वातावरण मिलता है इसलिए वहा ज्यादा पाई जाती हैयह किसानों की मित्र होती है फसल पर लगने वाले कीड़े -मकोड़ों को खा जाती हैगोरैया पक्षी झुंड मे रहती है परंतु शहरों मे यह अब लुप्त होती जा रही है वायू प्रदूषण, पेड़ों की कटाई और आधुनिक केमिकल वाले पदार्थों के उपयोग से इनकी तादाद मे भारी गिरावट आई है 







5. Hen ( मुर्गी )

मुर्गी एक पालतू पक्षी है
। इसके दो पैर , दो पंख और सिर पर कलगी होती है। मुर्गी ज्यादा उड़ने मे सक्षम नहीं होती है परंतु इतना उड़ सकती है की दीवार या पेड़ पर चड़ सके। मुर्गी पालन आज कल अधिकतम किया जाने वाला व्यापार है। इसमे बहुत मुनाफा होता है। एक मुर्गी साल मे लगभग 300 अंडे देती है। इसके बच्चों को चूज़े कहते है। इनकी कई नस्ल होती है। मांस के लिए पाली जाने वाली मुर्गी को ब्रॉइलर Broiler कहा जाता है। इन मुर्गियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि अच्छा मांस मिल सके।  


6. Bat ( चमगादड़ )

चमगादड़ एक मात्र स्तनधारी पक्षी है जो उड़ सकता है । यह पैडों पर, अंधेरी गुफाओ, खण्डरों व वीरान जगहों मे उलटे लटके हुए रहते है । पूरे संसार मे चमगादड़ों की 1100 प्रजाती पाई जाती है
। यह पूरी तरह निशाचर पक्षी है। चमगादड़ो मे कुछ प्रजातियों  के चमगादड़ केवल खून पीते है इन्हे पिशाच (Vampire Bat) चमगादड़ कहा जाता है यह रात मे उड़ने मे सक्षम है चमगादड़  की सबसे बड़ी गुफा टेक्सास Texas मे है । बड़े चमगादड़ो के पंखों की लंबाई 5-6 फुट तक हो सकती है ये पक्षी पेड़ पौधों के बीजों को खाकर जंगलों मे फैला देते है जिससे जंगल और घने होते है और पर्यावरण अनुकूल बना रहता है   


7. Pigeon ( कबूतर )


कबूतर बहुत सुंदर पक्षी है  यह इंसानों के आस-पास की जगहों पर घरों के रोशनदानों और ऊंची इमारतों पर रहना पसंद करते हैकबूतर सभी जगहों पर पाए जाते है ये सफेद व स्लेटी रंग के होते हैकबूतर की सुंदरता के कारण इन्हे घरों मे भी पाला जाता है ये प्रायः शाकाहारी होते है बीज, अनाज और मेवे खाते है पुराने समय मे जब संचार सुविधा नहीं होती थी तब इनको सूचनाओ के लाने व ले जाने के लिए उपयोग किया जाता था कबूतर बहुत बुद्धिमान भी होता है यह किसी को एक बार देख ले तो उसे भूलता  नहीं है  इनकी याददाश्त बहुत तेज होती है कितना ही दूर छोड़ दिया जाए ये वापस वही या जाता है जहां से ये आया हो इन्हे रास्ते ठीक से याद रहते है 

No comments:

Post a Comment